Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

त्योहारों के दौरान बरतें सख्ती : हेमन्त सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
त्योहारों के दौरान बरतें सख्ती : हेमन्त सोरेन
विज्ञापन
  • हेमंत ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक
  • आने वाले त्योहारों के दौरान सख्त रहने के निर्देश

टीम एबीएन, रांची। त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार तैयारी में जुट गयी है। शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाई लेवल बैठक कर अधिकारियों को दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के दौरान चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। 

झारखंड मंत्रालय में हुई बैठक के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने वरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि पर्व त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हो, कहीं भी हिंसा या उपद्रव की घटना नहीं हो इसे सुनिश्चित किया जाये। 

मुख्यमंत्री ने पर्व त्योहार के दौरान सुरक्षा, साफ सफाई, यातायात, फायर ब्रिगेड और बिजली पानी की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि हाई मास्ट लाइट की बत्ती किसी भी कीमत पर गुल नहीं होनी चाहिए। 

जो भी स्ट्रीट लाइट्स और हाई मास्ट खराब पड़े हुए हैं, उन्हें दो दिनों के अंदर दुरुस्त करें। साथ ही पूजा पंडाल और विसर्जन जुलूस मार्ग में सीसीटीवी कैमरे फंक्शनल हो।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,094