टीम एबीएन, रांची। यूनियन बैंक आफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय यू जीनियस क्विज प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग की कक्षा एकादश की छात्रा अनुष्का अधिकारी तथा कक्षा नवम की छात्रा जागृति ने भाग लेते हुए 57 विद्यालयों की टीमों के 156 प्रतिभागियों के बीच चतुर्थ स्थान प्राप्त करके अपने विद्यालय का मान बढ़ाया।
प्राचार्य एस के मिश्र ने प्रतिभागियों को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना लाभप्रद होता है।