टीम एबीएन, रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना, झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित कला उत्सव 2023 के जिला स्तरीय शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग रांची की एकादश कक्षा की छात्रा आकांक्षा झा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
उसका चुनाव राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो इसी महीने आयोजित होने वाली है। साथ ही द्वादश कक्षा उत्कर्ष को भी जिला स्तरीय तबला वादन प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ध्यातव्य है कि इन प्रतियोगिताओं में 50 विद्यालयों के 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्राचार्य श्री एस के मिश्र ने बच्चों के इस प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी।