Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंडी भाषा संघर्ष समिति विस्तार को लेकर युवा क्रांतिकारियों ने बनायी रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंडी भाषा संघर्ष समिति विस्तार को लेकर युवा क्रांतिकारियों ने बनायी रणनीति
विज्ञापन
  • सिंदरी विस क्षेत्र के बरवाअड्डा क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर सोनरीया पंचायत में हुई बैठक

टीम एबीएन, धनबाद। सिंदरी विधानसभा बरवाअड्डा क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर एवं आसनबनी-1 पंचायत के मधुगोड़ा, छाताटांड़ सोनरिया पुरानी काली मंदिर प्रांगण में झारखंडी भाषा  ख़ातियान संघर्ष समिति (JBKSS) के बैनर तले बैठक हुई। जिसमें मरिचो, बिराजपुर, आसनबनी, बड़ा पिछड़ी पंचायत गांवों के सैकड़ों युवा क्रांतिकारियों ने भाग लिया। 

साथ ही JBKSS संगठन को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार साव और संचालन रवि कुमार ने किया। सभी साथियों के बरवाअड्डा क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों समस्याओं के समाधान के लिए संकल्प लिया गया एवं झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो जी के हाथों को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया।

इस बैठक में अहम भागीदारी JBKSS के सक्रिय पदाधिकारी, अधिकारी, सदस्य गण प्रकाश विश्वकर्मा, युवा क्रांतिकारी रंजीत महतो, शंकर महतो, छुटु रजक, प्रेम रजक, पप्पू महतो, गणेश प्रसाद साव, श्याम सुंदर दास, परमेश्वर साव, राजू प्रमाणिक, अजय सोरेन, हीरा लाल साव, गंगाधर महतो, अमित साव इत्यादि दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए। 

उन्होंने आगामी 29 अक्टूबर 2023 को राजगंज हाई स्कूल के मैदान में टाइगर जयराम महतो जी का विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 124,468