Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मदर टेरेसा की प्रतिमा के नीचे दफनाये गये कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो

मदर टेरेसा की प्रतिमा के नीचे दफनाये गये कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। दक्षिणी छोटानागपुर धर्मप्रांत के कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार संपन्न हो गया है। बुधवार (11 अक्टूबर) को रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित पुरुलिया रोड में संत मारिया कैथेड्रल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

मदर टेरेसा की प्रतिमा के नीचे उनको दफन किया गया। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अलग-अलग 25 राज्यों से 30 बिशप, 500 फादर, रोम से नियुक्त किये गये वेटिकन एम्बेसी के सदस्य शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई विधायक भी रिटायर्ड कार्डिनल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,838