टीम एबीएन, रांची। माननीय राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज डॉ कामिल बुल्के पथ, रांची स्थित संत मारिया गिरिजाघर जाकर कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी संत मरिया महागिरजाघर पहुंचे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मौके पर रांची आर्च डायसिस के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो, आग्जीलियरी बिशप थियोडोर मास्करेनहास, चर्च के पल्ली पुरोहित आनंद डेविड भी मौजूद थे। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कार्डिनल की मृत्यु हम सभी के लिए पीड़ा दायक है। कार्डिनल हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।