Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : अनगड़ा में आपस में टकरायी तीन गाड़ियां, एक की मौत, कई घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : अनगड़ा में आपस में टकरायी तीन गाड़ियां, एक की मौत, कई घायल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपोखर में बड़ा हादसा हुआ है। एक सवारी गाड़ी, स्कूटी और बाइक की टक्कर में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गयी है। 

अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर ने ग्रामीणों के सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया है। घायलों में कई की स्थिति अत्यंत गम्भीर बनी हुई है।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि रांची की तरफ जाने के लिए एक सवारी गाड़ी तेज गति से आ रही थी। इसी बीच सवारी गाड़ी से आगे चल रही एक स्कूटी और बाइक सवार आपस में टकरा गये और बीच सड़क ही गिर गये। 

पीछे से तेज गति से आ रही सवारी गाड़ी के ड्राइवर ने स्कूटी और बाइक सवार को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दी। ड्राइवर के ब्रेक लगाते ही सवारी गाड़ी बीच सड़क अनियंत्रित हो कर पलट गयी। अचानक ब्रेक लगाने की वजह से सवारी गाड़ी सड़क पर पलट गयी। 

इस हादसे में सवारी गाड़ी में बैठे सभी यात्री गाड़ी में ही दब गये। हादसे के बाद पुलिस की टीम और ग्रामीण दोनों ही भागे-भागे मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सवारी गाड़ी के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला। 

इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक दर्जन के करीब गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन