Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ एसके घोषाल बने तकनीकी पदाधिकारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ एसके घोषाल बने तकनीकी पदाधिकारी
विज्ञापन
  • सीआईएससीई बोर्ड ने राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के दौरान किया मनोनीत

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला कोषाध्यक्ष और योगासन भारत के राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी पदाधिकारी एवं रांची विश्वविद्यालय ज्योतिर्विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ एसके घोषाल को काउंसिल फोर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट इग्जाम (सीआईएससीई बोर्ड) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्ति हुई है।

यह प्रतियोगिता कलकत्ता के हेरिटेज स्कूल, 994 मदुरदाहा, ईस्ट कोलकाता में 11अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित हैं। जिसमें भाग लेने देश भर से सीआईएससीई बोर्ड के लड़के और लड़कियां आयेंगे। 

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस खेल संस्थान पटियाला एवं योगासन भारत से प्रशिक्षण प्राप्त डॉ एसके घोषाल जिला स्तर, राज्य स्तर, स्कूल गेम्स फेडरशन आफ इंडिया, और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के तौर पर काम करते आये हैं। 

अपनी इस सफलता के लिए अपने गुरूजनों, पिता, दोस्तों और परिजनों के सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम बताया है। प्रतिनियुक्ति पर अध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव विपिन पांडेय और सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,081