Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रणदीरा एकादशी पर श्री श्याम मंदिर में जुटे श्रद्धालु

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रणदीरा एकादशी पर श्री श्याम मंदिर में जुटे श्रद्धालु
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आश्विन कृष्ण पक्ष की रणदीरा एकादशी पर्व श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। प्रातः श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया। मंदिर में विराजमान बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी इस अवसर पर विशेष शृंगार किया गया। 

प्रातः 8 बजे श्रृंगार आरती के समय से ही प्रभु के दर्शन करने के लिए भक्तों की अपार भीड़ रही। लाल गुलाब, जूही, बेला, मोगरा रजनीगंधा व गेंदा के फूलों से श्री श्याम प्रभु का मनोहारी श्रृंगार किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, सुदर्शन चितलंगियां, बालकिशन परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल, जीतेश अग्रवाल, नितेश लाखोटिया, विकास पाडिया का सहयोग रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,549