Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आज पूरी राजधानी में किया गया कार्डिनल को नमन, कल अंतिम संस्कार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आज पूरी राजधानी में किया गया कार्डिनल को नमन, कल अंतिम संस्कार
विज्ञापन

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

टीम एबीएन, रांची। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ रांची में 11 अक्टूबर को होगा। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की ओर से इसका निर्णय लिया गया है। 

आपको बता दें कि आर्चबिशप कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मंगलवार को मांडर के फादर कांस्टेंट लीवंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से रांची के पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर लाया गया।

मांडर से रांची के पुरुलिया रोड तक 33 किमी की उनकी पार्थिव शरीर यात्रा के दौरान सड़क पर मानव शृंखला बनायी गयी। मांडर से कंदरी मोड़ तक चान्हो व मांडर पल्ली के लोगों ने मानव शृंखला बनायी।

कंदरी मोड़ से ब्रांबे तक सिदरौल व नवाटांड़ पल्ली, ब्रांबे से मखमंदरो तक ब्रांबे व मखमंदरो पल्ली, मखमंदरो से रिंग रोड तक कुड़ू व लोहरदगा पल्ली, रिंग रोड से दलादली चौक तक बनहोरा व दिघिया पल्ली, दलादली से कटहल मोड़ तक सपारोम व पतराचौली पल्ली, कटहल मोड़ से अरगोड़ा तक हरमू व सिंगपुर पल्ली, अरगोड़ा से सुजाता चौक तक डोरंडा व प्रभात तारा धुर्वा पल्ली और सुजाता चौक से कैथेड्रल तक रांची पल्ली के सदस्यों ने मानव शृंखला बनायी। 

जगह-जगह पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। गौरतलब है कि आर्चबिशप कार्डिनल टोप्पो का निधन चार अक्तूबर को इलाज के क्रम में फादर कांस्टेंट लीवंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मांडर में हो गया था। तब से उनका पार्थिव शरीर अस्पताल के ही मॉर्चरी में सुरक्षित रखा गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,363