Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मंत्री बन्ना गुप्ता एक बार फिर बचायी दुर्घटनाग्रस्त की जान

मंत्री बन्ना गुप्ता एक बार फिर बचायी दुर्घटनाग्रस्त की जान
विज्ञापन
  • स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने फिर दिखायी दरियादिली
  • सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को स्वयं उठाकर अपने स्कॉट जिप्सी से एमजीएम अस्पताल भिजवाया

टीम एबीएन, जमशेदपुर। एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश की है। बहरगोड़ा से जमशेदपुर आने के क्रम में उन्होंने देखा कि सड़क दुर्घटना में व्यक्ति घायल हो गया है। 

उन्होंने संवेदना का परिचय देते हुए अपना स्कॉट रुकवाया और स्वयं अपने हाथ से घायल व्यक्ति को अपने स्कॉट वाहन के जिप्सी के माध्यम से एमजीएम अस्पताल भिजवाया।

उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को भी साथ भेजा और वायरलैस पर इमरजेंसी अलर्ट करवा कर घायल को रवाना किया। इस बीच उन्होंने एमजीएम अधीक्षक को फोन पर सूचना देते हुए हर परिस्थिति के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया। 

उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के इस मानवीय संवेदना की खूब तारीफ की, लोग कह रहे थे। सब जन प्रतिनिधि बन्ना गुप्ता जैसा संवेदनशील हो जाये तो जनता के समस्याओं का समाधान होता रहेगा।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी बेड़ो में एक सड़क दुर्घटना में घायल को उन्होंने रांची रिम्स भिजवाया था जिससे उसकी जान बच गयी थी। इससे पहले चांडिल और लोहरदगा में भी गुजरने के क्रम में उन्होंने काफिला रुकवा कर घायलों की मदद की थी। 

झारखण्ड के लोग उन्हें मसीहा के रूप में देख रहे हैं। एमजीएम अस्पताल में घायल की ओटी की व्यवस्था हो गयी है, डॉक्टर की टीम इमरजेंसी में घायल का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,716