Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सेवा भारती की स्मारिका "उदीयमान भारत-हमारी भूमिका" का लोकार्पण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सेवा भारती की स्मारिका "उदीयमान भारत-हमारी भूमिका" का लोकार्पण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती,झारखंड की सेवा जागरण पत्रिका सेवा सुरभि के 24वां विशेषांक "उदीयमान भारत-हमारी भूमिका" का लोकार्पण रांची के पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में किया गया। 

लोकार्पण समारोह के मुख्य वक्ता प्रो (डॉ) केजी सुरेश, कुलपति माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल ने अपने संबोधन में कहा कि किसी को संपत्ति देना ही नहीं अपितु स्वयं को समर्पित करने की भूमि है हमारा भारत। हमारे लिए सेवा नयी बात नहीं है। 

सेवा हमारी परंपराओं में निहित है। देश के सकारात्मक विचार का संचार होना चाहिए। इसके लिए मीडिया के अलावा जनसाधारण की भूमिका अधिक है। हम भी नागरिक संचार है।

इसके पूर्व भारत माता के चित्र के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया एवं राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुती हुई। मंचासीन अतिथियों का स्वागत-परिचय सेवा भारती के प्रांतीय सचिव ऋषि पाण्डेय ने किया एवं सेवा भारती का कार्य वृत्त रखा।

मौके पर डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने उदीयमान भारत- हमारी भूमिका अंक पर प्रकाश डाला। लोकार्पण समरोह के सम्मानीय वक्ता रामनवमी प्रसाद ने कहा कि हमारा भारत मृत्युंजय है, अजन्मा है और उदयमान भारत है।

लोकार्पण समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो आदित्य प्रसाद साहू ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर सेवा सुरभि की संपादक डॉ सुष्मिता पांडेय को सम्मानित किया गया साथ ही कलाकारों को मोमेंटो भेंट किया गया। 

मौके पर सेवा भारती के संरक्षक डॉ एचपी नारायण ने आशीर्वचन में कहा की सेवा परमो धर्म के उद्देश्य पर हमें चलना है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा ने किया जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम आनंद ने किया। 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद, प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, प्रांत सह संघचालक अशोक श्रीवास्तव, राधेश्याम अग्रवाल, प्रो रमेश पाण्डेय, सीसीएल के पूर्व सीएमडी गोपाल सिंह, पूर्व गृह सचिव एनएन पांडेय, पद्मश्री मुकुन्द नायक, अभिजीत घोष, अयोध्यानाथ मिश्र, रमाकांत दुबे सहित नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 124,747