टीम एबीएन, रांची। लापुंग इलाके में नक्सली संगठन पीएलएफआई का वर्चस्व एक बार फिर से बढ़ने लगा है। एक सप्ताह पूर्व दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले पीएलएफआई उग्रवादियों ने शनिवार देर रात लापुंग थाना क्षेत्र स्थित जल जीवन मिशन के दफ्तर पर हमला कर दिया।
नक्सलियों ने कार्यालय में मौजूद कई लोगों को बुरी तरह से पीटा और एक कमरे को आग के हवाले भी कर दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलयों की संख्या एक दर्जन के करीब थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक अपराधी किस्म के युवक का हाथ बताया है, जो पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूलने के काम में लगा हुआ है।