टीम एबीएन, रांची। रखंड में एक दिन में डेंगू के 70 नये मामले दर्ज किये गये हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को 373 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच की गयी, जिनमें से 70 लोग डेंगू से पीड़ित पाये गये।
बुलेटिन के अनुसार, झारखंड के गिरिडीह जिले में सबसे ज्यादा 33 मामले दर्ज किये गये हैं, जबकि पूर्वी सिंहभूम और देवघर में क्रमश 16 और 12 मामले सामने आये हैं।
साल 2023 में एक जनवरी से छह अक्टूबर तक झारखंड में डेंगू के 1,827 मामले दर्ज किये गये हैं, जबकि इस अवधि में बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या छह है।