Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पुलिस कस्टडी से ही अभियुक्तों ने अधिवक्ता को मारी थप्पड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पुलिस कस्टडी से ही अभियुक्तों ने अधिवक्ता को मारी थप्पड़
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ ने पीडीजे को आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की

कार्रवाई नहीं होने पर 10 अक्तूबर से न्यायिक कार्य बहिष्कार करने का लिया निर्णय 

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला अधिवक्ता संघ, लोहरदगा ने प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश को आवेदन देकर लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में वरीय अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के संबंध में जानकारी दी है। अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर 10 अक्तूबर से न्यायिक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। 

आवेदन के माध्यम से संघ के सचिव लाल दीपक कुमार ने बताया कि सात अक्तूबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में सेन्हा थाना क्षेत्र के डांडू गांव निवासी स्व करामात अंसारी के पुत्र  मुस्तकीम अंसारी और हातिम अंसारी के पुत्र नूरहसन अंसारी ने वरीय अधिवक्ता अब्दुल रब से दुर्व्यवहार करते हुए थप्पड़ जड़ दिया।  

बताया गया कि दोनों अभियुक्तों को एसटी 178/2023 मामले में जिला और सत्र न्यायाधीश तृतीय के यहां कस्टडी में लाया गया था। लेकिन अभियुक्तों ने अधिवक्ता अब्दुल रब को देखते ही पुलिस अभिरक्षा में रहते हुए अपशब्द बोलते हुए थप्पड़ मार दिया। 

यह काफी निंदनीय और अशोभनीय है। जिला अधिवक्ता संघ ने इस दुखद घटना की निंदा करते हुए पीडीजे से अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अन्यथा 10 अक्तूबर से न्यायिक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 124,755