Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : नहाने के दौरान नदी में डूबीं 6 बच्चियां, एक की मौत, एक लापता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : नहाने के दौरान नदी में डूबीं 6 बच्चियां, एक की मौत, एक लापता
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र के भटको गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां औरंगा नदी में नहाने गई 6 बच्चियां पानी में डूब गयीं। शोर सुन कर स्थानीय लोग मौके पहुंचे और चार लड़कियों को किसी तरह बचा लिया। 

हालांकि इस दौरान एक लड़की तेज धार में बह गयी और उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इस दौरान एक लड़की की नदी में डूबने से मौत हो गयी। मनिका थाना क्षेत्र के भटको गांव की कुछ बच्चियां औरंगा नदी में नहाने गयी थीं। 

पिछले कई दिनों से हुई बारिश के कारण नदी में पानी अधिक था। नहाने के दौरान अचानक 6 बच्चियां डूबने लगीं। बच्चियों को डूबता हुआ देखकर उनके साथ गये अन्य बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर नदी के आसपास नहा रहे कुछ लोग दौड़कर घटनास्थल की ओर आए और बच्चियों को पानी में डूबता हुआ देखकर उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गये। 

लोगों ने चार बच्चियों को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि एक बच्ची पूर्णिमा कुमारी की डूबने से मौत हो गयी। वहीं उनके साथ गई एक अन्य बच्ची चांदनी कुमारी का कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा है। स्थानीय लोग नदी में डूबने से लापता हुई बच्ची की तलाश करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 124,916