टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा ने युवा बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 का आयोजन कांके रोड स्थित 7 लीजेंड्स में कर रहा है, जिसमें कुल 8 टीम में भाग ले रही हैं।
प्रथम मैच श्याम सुपरनोवास और महावीर जॉइंट्स, द्वितीय वीकेंड वॉरियर्स और आदर्श अचीवर्स, तीसरा मैच ऋषभ स्ट्राइकर और अग्निवीर, चौथा मैच नारायणी अचीवर्स और फ्रेंड्स यूनाइटेड, पांचवां मैच अग्निवीर और महावीर जेंस, छठा मैच फ्रेंड्स यूनाइटेड और आदर्श अचीवर्स, सातवां मैच श्याम सुपरनोवास और ऋषभ स्ट्राइकर, आठवां मैच वीकेंड वॉरियर्स और नारायणी अचीवर्स के बीच खेला गया।
पहले मैच में महावीर जेंट्स 13 रन से जीता। दूसरे मैच में वीकेंड वॉरियर्स 17 रन से जीता। इस कार्यक्रम के संयोजक विवेक तिबड़ेवाल और हर्ष जालान संस्था के खेलकूद निर्देशक अभिषेक जालान एवं चेतन पोद्दार के निर्देशन में इस खेल का आयोजन किया जा रहा है।
मैच का अगला कार्यक्रम रविवार को भी रखा गया है, जिसमें विजय प्रतिभागियों को ट्रॉफी से नवाजा जायेगा। इसके साथ ही बच्चों एवं महिलाओं के लिए भी विशेष क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है, जो रविवार को कांके रोड स्थित 7 लीजेंड्स में खेला जायेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव विकास गोयल, कोषाध्यक्ष अमित जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष मनीष लोढा, दीपक गोयनका, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, रोहित सरावगी, नीरज अग्रवाल, सह सचिव सनी टिबड़ेवाल, राघव जालान, उमंग सुल्तानिया, अरुण पोद्दार, अखिल तिकमानी, सोनित अग्रवाल, सौरव जालान,स्पर्श चौधरी एवं अन्य सदस्य महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।