Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आज रांची में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बनायेंगे रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आज रांची में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बनायेंगे रणनीति
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर छह अक्तूबर को रांची पहुंचेंगे। इसके बाद पेसा आभार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

आभार यात्रा मोरहाबादी से शुरू होकर कचहरी रोड, लालपुर चौक होते हुए बिरसा समाधि स्थल पहुंचेगी। दिन के दो बजे पुराना विधानसभा सभागार में कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित समागम सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। 

सात अक्तूबर को दिन के 10 बजे आर्या होटल लालपुर में प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस की बैठक भाग लेंगे। इसके बाद तुपुदाना में एनएसयूआइ द्वारा आयोजित मिलाप सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 

आठ अक्तूबर को दिन 11ः30 बजे गीतांजलि बैंक्वेट हॉल, चिरौंदी, नामकुम में प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। शाम तीन बजे सिदरौल नामकुम में रांची लोकसभा को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,809