Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अब 11 को होगा कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब 11 को होगा कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज आर्चबिशप फादर फेलिक्स टोप्पो ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के अंतिम संस्कार की धर्मविधि 11 अक्टूबर को पूरी की जायेगी। विशेष प्रार्थना सभा के बाद उनका अंतिम संस्कार होगा।

इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनार्थ रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के निधन से हम सभी काफी दुखी हैं। उनके साथ हमारे रिश्ते काफी पुराने रहे हैं। उनका हमेशा ही हम लोगों को सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा। 

वे हमेशा ही समाज और राज्य के विकास और हित की बात करते थे। उनका निधन हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। उन्हें शत-शत नमन। ज्ञात हो कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का चार अक्टूबर को निधन हो गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,814