टीम एबीएन, लोहरदगा। 106 रैपिड एक्शन फोर्स बटालियन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च किया। जिसके तहत अमला टोली, बड़ा तालाब, थाना चौक, जुरिया, रेलवे स्टेशन, बगड़ू रोड, अपर बाजार, मिशन चौक, बरवाटोली, सोमवार बाजार, राणा चौक, रेलवे साइडिंग, कचहरी मोड़, सुभाष चौक में फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा का अहसास कराया गया।
मौके पर उप कमाण्डेन्ट गौतम मित्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारीयों के साथ भारी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने पैदल फ़्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च विभिन्न धार्मिक स्थानों एवं अन्य स्थलों पर किया गया।
फलैग मार्च समाप्ति के उपरांत विधि-व्यवस्था ड्यूटी को ले रैपिड एक्शन फोर्स के जवानो द्वारा लोहरदगा के अति संवेदनशील इलाको में तैनाती किया गया। मौके पर मित्रा द्वारा लोगो से अपील करते हुए कहा गया कि शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखें, हम आपकी सुरक्षा को ले सदैव तत्पर हैं।
किसी के बहकावो में ना आये और न ही किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान दें। बताया गया 5 अक्तूबर को बटालियन द्वारा विभिन्न स्कूलों में प्लांटेशन और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम किया जायेगा।