Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सात को रांची में होगा कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सात को रांची में होगा कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का पार्थिव शरीर आज रांची लाया जायेगा। उनका अंतिम संस्कार मास 7 अक्टूबर को होगा। सेंट मेरी कैथेड्रल रांची में शनिवार दोपहर दो बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा। बुधवार को कार्डिनल तेलेसफोर पी टोप्पो का निधन हो गया। 

निधन के बाद रांची के मांडर स्थित लिवेंस अस्पताल में कार्डिनल के पार्थिव शरीर को रखा गया, जहां देर रात तक काफी संख्या में लोग उनके दर्शन को पहुंचते रहे। आज विशेष प्रार्थना के बाद उनके पार्थिव शरीर को रांची भेजा जायेगा। 

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन 84 साल की उम्र में हुआ। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने छोटानागपुर में चर्च के विकास में अहम भूमिका अदा की थी। 

बता दें कि तेलेस्फोर पी टोप्पो देश के उन चंद ईसाई धर्म गुरुओं में से एक थे, जो वेटिकन सिटी में पोप के चुनाव में भाग लेते थे। वो काफी मिलनसार व्यक्तित्व वाले थे। गुमला के चैनपुर में 1939 में उनका जन्म हुआ था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,064