गुमला के बिशुनपुर में 500 फीट नीचे खाई में गिरी ट्रक, दो की मौत, कई घायल
टीम एबीएन, गुमला। जिला के बिशुनपुर प्रखंड में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नेतरहाट जाने के मार्ग पर जोहनडेरा में 500 फीट नीचे खाई में बॉक्साइट ट्रक गिर गयी है। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी है।
मृतकों में एक बच्चा भी है। जबकि पांच लोग घायल हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है। भारी बारिश के बीच बिशुनपुर व गुरदरी पुलिस खाई के नीचे उतरकर रेस्क्यू में लगे हुए हैं। ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं।