- सदर थाने में हुई शांति समिति की बैठक में कार्रवाई पर बनी सहमति
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार की शाम सदर थाने में एसडीओ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल के अध्यक्ष, सचिव के अलावा शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।
एसडीओ महेंद्र कुमार ने दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया। जुलूस मार्ग में किन चीजों की आवश्यकता है, इस पर भी चर्चा की गयी।
श्री कुमार ने कहा कि शोभा यात्रा पूर्व से निर्धारित मार्ग से ही गुजरेगी। नये मार्ग का चयन नहीं होगा। पूजा समिति के सभी सदस्यों की सूची अनुमंडल कार्यालय एवं थाने में जमा होगी। जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति माहौल खराब नहीं करेगा। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।