एबीएन न्यूज नेटवर्क, खरसावां। खरसावां के अंचल सभागार में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर सीओ शीला उरांव की अध्यक्षता में पूजा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सरकारी स्तर पर होने वाली दुर्गा पूजा व काली पूजा की तैयारी पर चर्चा की गयी।
बैठक में बताया गया कि 20 अक्टूबर से बेल्याधिवास के साथ दुर्गा पूजा शुरू हो जायेगी। बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष दुर्गा पूजा में सरकारी फंड से एक लाख 21 हजार रुपये खर्च हुए थे।
इस वर्ष इसे बढ़ा कर एक लाख 25 हजार रुपये खर्च करने पर सहमति बनी। इसी तरह काली पूजा में भी पिछले वर्ष 55 हजार रुपये खर्च हुए थे। इस वर्ष इसे बढ़ा कर 60 हजार रुपये करने पर सभी ने सहमति दी।