Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : जेरूआडीह गांव में खराब पड़े जलमीनार को मुखिया प्रतिनिधि ने चालू करवाया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : जेरूआडीह गांव में खराब पड़े जलमीनार को मुखिया प्रतिनिधि ने चालू करवाया
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। डोमचांच प्रखंड के नावाडीह पंचायत के जेरूआडीह गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र के निकट तकरीबन दो वर्षों से बंद खराब स्थिति में पड़ा हुआ पानी के जलमीनार को पंचायत के मुखिया ममता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि शंकर दास ने पहल करते हुए पुन: जलमीनार को बनवाकर सुचारू रूप से पानी की सप्लाई को चालू करवाया है। 

वहीं इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि शंकर दास ने बताया कि जलमीनार खराब हो जाने के कारण लोगों को काफी पानी समस्या से जूझना पड़ रहा था। जलमीनार के आसपास रहने वाले घरों के लोग काफी दूर से पानी अपने घर ले जाकर प्यास बुझाया करते थे। 

अब जाकर जलमिनार पूरी तरह से चालू हो चुका है। लोगों को अब कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा वहीं ग्रामीणों ने मुखिया ममता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि शंकर दास का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,527