Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : बेहतर कार्य करनेवाले कर्मी सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : बेहतर कार्य करनेवाले कर्मी सम्मानित
विज्ञापन
  • नगर पंचायत कोडरमा में सफाई के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को नगर प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा ने किया सम्मानित 

टीम एबीएन, कोडरमा। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत कोडरमा कार्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को 2 अक्टूबर गांधी जयंती समारोह के अवसर पर शशि शेखर सुमन नगर प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा के द्वारा कर्मियों को सम्मानित किया गया। 

जिसमें कार्यालय कर्मी- बालकृष्ण सिंह, पर्यवेक्षक - पवन कुमार, चालक- संजय कुमार, सफाई मित्र पुरुष- हीरामन, सफाई मित्र महिला- मीना देवी को सम्मानित किया गया। 

मौके पर नगर प्रबंधक अभिषेक प्रकाश, नगर मिशन प्रबंधक संजीत कुमार साहू, कनीय अभियंता हरी सोरेन, लेखपाल रामदेव कुमार साव, सुपरवाइजर सुरेश राम, सौरभ कुमार, सन्नी कुमार, संतोष कुमार एवं अन्य सभी कर्मी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,674