टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव के एनसीसी के तीस कैडेटों ने आज डीएवी कपिल देव परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
आज गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एनसीसी के कैडेटों ने विद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी दयानंद तथा महात्मा एन डी ग्रोवर जी की मूर्ति की भी साफ सफाई की।
एनसीसी के सीटीओ विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि एनसीसी के बच्चे आगे भी सफाई के काम से जुड़े रहेंगे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।