Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मारवाड़ी युवा मंच ने वेंडर मार्केट के समक्ष बांटा कूड़ादान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मारवाड़ी युवा मंच ने वेंडर मार्केट के समक्ष बांटा कूड़ादान
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान पर मंच ने किया कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन नई दिल्ली राजपथ पर शुरू करते हुए 2014 में कहा था कि एक स्वच्छ भारत के द्वारा देश मैं महात्मा गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें अपनी सर्वोचना श्रद्धांजलि दे सकते हैं। 

2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं स्वतंत्रता का अमृत काल के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए रांची कचहरी रोड स्थित वेंडर मार्केट के पास का डस्टबिन का वितरण कर लोगों को जागरूक किया। 

राहगीरों को यह भी बताया गया की रास्ते में चलते हुए खाकर गंदगी को यू रोड पर ना फेक वह डस्टबिन में जमा कर उचित स्थान पर इसका निष्पादन करें। 

इस कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक सरावगी थे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व अध्यक्ष मनीष लोघा, अध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव विकास गोयल, उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, अखिल टिकमानी, शरद दरगढ़, अंशु भारती अपनी सहभागिता देकर आज के स्वच्छ भारत कार्यक्रम को सफल बनाया।  यह जानकारी मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के प्रवक्ता रमन बगड़िया ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 125,611