Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डा कार्तिक उरांव से प्रेरणा लेकर संगठित रहने की आवश्यकता : समीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डा कार्तिक उरांव से प्रेरणा लेकर संगठित रहने की आवश्यकता : समीर
विज्ञापन
  • भारत ने धरती मापी, चांद को साधा, अब सूरज की बारी है : पद्मश्री अशोक भगत
  • डा कार्तिक उरांव स्मृति साइकिल रेस में बालक वर्ग में सोमा उरांव रहे प्रथम
  • बालिका वर्ग में नीमा कुमारी को मिला पहला स्थान
  • विकास भारती, बिशुनपुर के द्वारा आयोजित हुई 35वीं डा कार्तिक उरांव स्मृति साइकिल रेस
  • रेस में बालक वर्ग के 290 और बालिका वर्ग से 27 प्रतिभागियों ने लिया भाग
  • लोहरदगा के बक्सीडीपा मैदान से जतरा टाना भगत स्मारक चिंगारी बिशनपुर तक 51 किलोमीटर का हुआ रेस

टीम एबीएन, लोहरदगा। विकास भारती, बिशुनपुर के द्वारा 35वें डा कार्तिक उरांव स्मृति साइकिल रेस का आयोजन रविवार को लोहरदगा के बक्सीडीपा मैदान से जतरा टाना भगत स्मारक चिंगारी बिशनपुर तक किया गया। रेस कुल 51 किलोमीटर का रहा। इसमें बालक वर्ग के 290 और बालिका वर्ग से 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

बालक वर्ग में प्रथम स्थान सोमा उरांव को प्राप्त हुआ। द्वितीय तेतरू गोप, तृतीय बुधेश्वर उरांव, चतुर्थ निरल बेक, पंचम अर्पित कुज़ूर, छठा स्थान योगेंद्र लोहरा, सातवां सुमित उरांव, आठवां लकड़ा रोशन, नौवें स्थान पर किशोर उरांव और दसवें स्थान पर मनीष गोप रहे। 

बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर नीमा कुमारी रहीं। द्वितीय सझो कुमारी, तृतीय नेहा टोप्पो, चतुर्थ सीता कुमारी, पंचम स्थान पर फूलकुमारी, छठे स्थान पर मनिका उरांव, सातवें स्थान पर मनीषा कुमारी, आठवें स्थान पर नीलम टाना भगत, नौवें स्थान पर दुलारी मिंज और दसवें स्थान पर स्नेहा तिर्की रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद समीर उरांव, विकास भारती सचिव पद्मश्री अशोक भगत, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधान पार्षद और विकास भारती के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गुमला के पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि निरंतर यह आयोजन विकास भारती के द्वारा किया जा रहा है। जिससे लोहरदगा और गुमला जिले के ग्रामीण युवक-युवतियों में झारखंड के महान आंदोलनकारी जतरा टाना भगत और स्वर्गीय कार्तिक उरांव के व्यक्तित्व से एक नया उत्साह का संचार होता है। भारत के अमृत काल में प्रवेश का यह वर्ष है। जिसमें भारत की ऊंचाइयां बुलंदी पर है। जल्द ही भारत भी विश्व शक्ति के रूप में स्थापित होगा। भारत ने धरती मापी, चांद को साधा अब सूरज की बारी है।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि बिखरी हुई शक्तियों को एकत्रित करके झारखंड की शक्ति के रूप में स्थापित करने का कार्य विकास भारती के द्वारा साइकिल रेस और मैराथन दौड़ के माध्यम से वर्षों से किया जा रहा है। इसका उपयोग भारतवर्ष के अमृत काल के महोत्सव पर देश और समाज को मजबूत बनाने में सहभागिता निभाकर करना है। 

जिस प्रकार डा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज में ऊंची शिक्षा अर्जित करके देश और विदेश में झारखंड का नाम रोशन किया। अपने स्वधर्म और संस्कृति के लिए जागरूकता लाने का कार्य किया। उनसे प्रेरणा लेकर हम सबों को भी संगठित रहने और बेहतर शिक्षा लेकर देश और समाज का कार्य करना चाहिए। 

जतरा टाना भगत के सपनों को साकार करने के लिए आज की युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। कार्यक्रम का संचालन विकास भारती बिशनपुर के क्षेत्रीय समन्वयक देवेंद्र कुमार मंडल और धन्यवाद ज्ञापन विकास भारती बिशनपुर के पूर्व उपाध्यक्ष सह पूर्व सदस्य बिहार विधान परिषद प्रवीण कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम में विकास भारती बिशुनपुर के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत, पूर्व संयुक्त सचिव भिखारी भगत, वनवासी कल्याण आश्रम के कृपाशंकर सिंह, बिंदेश्वर उरांव, सुधीर अग्रवाल, बाल कृष्ण सिंह, डा विवेक मधुर, नारायण अग्रवाल, अजय पंकज, सचिन किसलय, रमेश दसौंधी, सूरज दसौंधी, वीरेंद्र कुमार, शिव शंकर  सिंह, प्रवीण भारती, कलावती देवी, प्रकाश महतो, दीपक कुमार, प्रचारक प्रणव पाठक, राम स्वारथ महतो, देवेंद्र महतो, पंकज सिंह, डा संतोष गुप्ता, मोनू पोद्दार, देवेंद्र महतो, देवेंद्र मंडल, जयराम उरांव, मिथुन तमेडा, उमेश सिंह, श्रील प्रणीत, दिव्यांशु शौर्य आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 125,588