टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव में आज स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा छात्रों ने सामूहिक रूप से परिसर की साफ सफाई की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और निरंतर सफाई करने पर जोर दिया।
प्राचार्य ने कहा कि साफ सफाई से मन प्रसन्न होता है और मन के प्रसन्न होने से कर्म अच्छे होते हैं। मौके पर उपस्थित बच्चों और शिक्षकों ने भी स्वच्छता पर बल दिया।
इससे पहले विद्यालय के एनसीसी कैडेट और कुछ बच्चों ने वन विभाग द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह के तहत आयोजित वाकथॉन रैली में भाग लिया। यह रैली डोरंडा में आयोजित की गयी थी। रैली का नेतृत्व वरीय शिक्षक एस के राणा, पीईटीअशोक कुमार सिंह, ममता सिंह तथा एस के दास ने किया।
उल्लेखनीय है कि कल विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने राजधानी के ऐतिहासिक स्थल टैगोर हिल पहुंचकर साफ-सफाई की थी। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।