टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को रांची विश्वविद्यालय के अंर्तगत इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज डिपार्टमेंट के छात्रों ने बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा होटवार का दौरा किया।
इंस्टीट्यूट की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर मिस रिमझिम वैश्णवी तथा छात्र मंगलम कुमार माधव कुमार राखी कुमारी शांभवी श्रोत्रिया विश्वजीत कुमार तिवारी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम डालसा के सहयोग से संपन्न हुआ और जेल प्रशासन की ओर से रवि कुमार ने सहयोग किया।