टीम एबीएन, भंडरा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता सप्ताह भंडरा प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता सप्ताह के तहत रविवार को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलायी गयी।
शपथ ग्रहण के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने, शौच मुक्त स्थिति में स्थायित्व बनाए रखना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु समुचित व्यवस्था करना, सिंगल प्रयोग प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, शादी विवाह या कोई भी उत्सव में पत्ता या मिट्टी से बने सामग्री या बर्तनों का उपयोग करने, पानी एवं मिट्टी को दूषित होने से बचाने, कपड़ा का थैला उपयोग करने, सिंगल यूज प्लास्टिक को जमीन में फेंकने या जलन की मनाही करते हुए प्लास्टिक पृथ्कीकरण केंद्र में भेजना, मुख्य बिंदु है। प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा, सीओ दिनेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में सभी कर्मियों ने शपथ ली।
साथ ही प्रखंड परिसर में कर्मियों के द्वारा साफ सफाई का अभियान चलाया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि स्वच्छता साफ-सफाई हमें कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। स्वच्छता को अपनाकर हम अपने जीवन को निरोग बना सकते हैं।
सभी लोगों को अपने आसपास के माहौल को साफ एवं स्वच्छ रखना चाहिए। इस दौरान बीएचओ मनोज कुमार, एलईओ नीता सरकार, प्रभारी कृषि पदाधिकारी नव प्रभात कुजूर, अंचल कर्मचारी अर्जुन प्रजापति सहित अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।