Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शौर्य रथ यात्रा का झुमरी तिलैया में जगह-जगह पर भव्य स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शौर्य रथ यात्रा का झुमरी तिलैया में जगह-जगह पर भव्य स्वागत
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शौर्य रथ यात्रा के कोडरमा पहुंचने पर झुमरी तिलैया में विभिन्न समाज के लोगों ने अलग-अलग जगह पर स्वागत किया। 

इस क्रम में साहू समाज महिला समिति के द्वारा शौर्य रथ यात्रा की पूजा-अर्चना की गयी। महिलाओं ने रथ की आरती उतारी और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि यह सनातन धर्म के लिए बहुत अच्छी पहल है इससे हर समाज के लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है। 

मौके पर अनीता गुप्ता, सारिका गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, बबीता गुप्ता, नीलू आर्य, पूजा आर्य, प्रियंका, शोभा, सरिता देवी, सविता गुप्ता, निक्की देवी, रूपा देवी, मोनी देवी, सुभाष कुमार गुप्ता, मनोज साव समेत कई लोग मौजूद थे। दूसरी और गांधी स्कूल मोड पर अहिरन समाज के लोगों ने भी इस रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 125,767