Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर में 82 रोगियों का इलाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर में 82 रोगियों का इलाज
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 01 अक्टूबर, 2023 (दिन रविवार) को श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा में निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन कर कुल 82 रोगियों को दवाई और परामर्श उपलब्ध कराया गया। 

समूह की स्थानीय शाखा- औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची में आयोजिय मिर्गी रोग चिकित्सा का यह आठवां चरण था, जिसमें वैद्य श्री रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में रांची के आस-पास से आये रोगियों के अतिरिक्त कोलकाता, गढ़वा, धनबाद, आरा, सासाराम आदि क्षेत्रों से मिर्गी रोगी और परिजन उपस्थित हुए।

मिर्गी रोगियों और उनके साथ आये परिजनों के लिए रात्रि विश्राम और भोजन आदि की व्यवस्था समूह शाखा ने की थी तथा रविवार प्रातः सूर्योदय के पूर्व दवा दी गयी और छोटे बच्चों को सूर्योदय के पश्चात दवा दी गयी। साथ ही दवा सेवन की विधि एवं परहेज भी बताये गये।

शिविर के प्रचार-प्रसार के लिये स्थानीय हाठ-बाजार जैसे बिजुपाड़ा बाजार, मखमन्द्रों बाजार, शालीमार बज़ार, रातू एतवारी बाजार, हरमू बज़ार इत्यादि में समूह सदस्यों ने पिछले एक हफ्ते से व्यापक प्रचार अभियान चलाया था।

उल्लेखनीय है कि अब तक रांची शाखा के द्वारा आठ चरणों मे आयोजित मिर्गी रोग चिकित्सा शिविरों के माध्यम से एक हज़ार से अधिक रोगियों की निःशुल्क चिकित्सा की गयी है, जिसमें से अधिकांश रोगियों को लाभ प्राप्त हुआ है। आयुर्वेदिक और फकीरी पद्धिति से आयोजित शिविर का आयोजन निकट भविष्य में पुनः किया जायेगा। 

शिविर में समूह शाखा के तरफ से राधेश्याम सिंह, अभय सहाय, आनन्द सिंह, नवीन कुमार, हेमन्त नाथ शाहदेव, आशुतोष कुमार, समरेन्द्र सिंह, प्रशान्त सिन्हा, धर्मेन्द्र सिंह, गंगाधर नाथ शाहदेव, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, अंजनी सिंह, अभिजीत रौनियार, नागदमनी नाथ शाहदेव, सागर सिंह, राज सहाय, मानवेन्द्र नाथ शाहदेव आदि के साथ लगभग 30 सदस्यगण शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 59,200