Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : बालूमाथ के कस्तूरबा स्कूल में दौड़ी 11 हजार की करंट, चार विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : बालूमाथ के कस्तूरबा स्कूल में दौड़ी 11 हजार की करंट, चार विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक दौड़ने लगा 11 हाई वोल्टेज करंट और फिर...

टीम एबीएन, लातेहार। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कूल में अचानक 11 हाई वोल्टेज करेंट दौड़ने लगा, जिससे स्कूल में अफरा-तफरा मच गयी। वहीं, घटना में 4 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुई है। मामला जिले के बालूमाथ थाना स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का है। 

बताया जा रहा है कि स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास से 11 हजार वोल्टज का तार गुजर रहा था और वह एक पेड़ की टहनी से सटा हुआ था। स्कूल में बिजली सप्लाई के लिए जा रही तार भी उसी पेड़ की चपेट में आ गई, जिससे 11 हजार वोल्टेज का करेंट स्कूल की विद्युत लाइन में आ गया, जिससे स्कूल में लगे पंखे जल गए, बल्ब टूटने लगे और सप्लाई वायर में आग लग गई। 

यह नजारा देख सभी बच्चे सहम उठे और स्कूल में भगदड़ मच गई। वहीं, 4 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुई है। स्कूल में हुई इस घटना से लातेहार जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने घटना का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,127