Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : सेक्रेड हर्ट परिवार ने दी सेवानिवृत प्राचार्य नवीन कुमार को विदाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : सेक्रेड हर्ट परिवार ने दी सेवानिवृत प्राचार्य नवीन कुमार को विदाई
विज्ञापन

सेक्रेड हार्ट स्कूल में विदाई कार्यक्रम का आयोजन

अनुशासन और समय के पाबन्द थे नवीन कुमार : निदेशक

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सेक्रेड हार्ट स्कूल में शनिवार को विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त विद्यालय के प्राचार्य नवीन कुमार को विदाई दी गयी। विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने उनके कार्यकाल की सराहना की और कहा कि उन्होंने सेक्रेड हार्ट स्कूल में 5 वर्षों तक बेदाग सेवा दी है, जो किसी भी शिक्षक और प्राचार्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है।

उन्होंने कहा कि नवीन कुमार को अंग्रेजी की अच्छी जानकारी थी। उन्होंने कहा कि नवीन कुमार अनुशासन प्रिय और समय के पाबंद थे। अन्य शिक्षकों को भी उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। 

कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक को-आर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने किया। जबकि सेवानिवृत्त प्राचार्य नवीन कुमार ने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन को सराहा और कहा कि विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार से उन्हें बराबर सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती रही है। 

उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कि शिक्षकों को अपनी गलतियों को सुधार कर अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए। उनके हाथ में बच्चों का भविष्य होता है, जिसे संवारने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए बच्चों के अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने वाले शिक्षक ही समाज और राष्ट्र के लिए आदर्श बनते हैं। 

उन्होंने इस आयोजन के लिए विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया। विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर उनको विदाई दी। उन्हें प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया गया। जबकि शिक्षकों की ओर से भी उन्हें उपहार दिये गये। 

सबों ने उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। मौके पर एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा के अलावा विद्यालय के भी शिक्षक शिक्षिकाएं और शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,350