Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डुमरी : भंडारो में आपसी मतभेद, गोलीबारी में एक राहगीर को लगी गोली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डुमरी : भंडारो में आपसी मतभेद, गोलीबारी में एक राहगीर को लगी गोली
विज्ञापन

टीम एबीएन, गिरिडीह। डुमरी थाना क्षेत्र के भंडारो में शुक्रवार की शाम कुछ लोगों द्वारा दो युवकों पर की गयी फायरिंग के दौरान एक राहगीर घायल हो गया। संबंध में घायल राहगीर और जिन पर गोली चलाई गई, उन दोनो ने थाना में अलग-अलग आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में थाना में दिये गये आवेदन में भंडारो निवासी सुधीर विश्वकर्मा और संदीप विश्वकर्मा ने कहा है कि वे दोनों चचेरा भाई हैं। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वे दोनों एक बाईक से भंडारो चैक राशन लेने जा रहे थे। इसी दौरान युगल किशोर विश्वकर्मा, रामानंद विश्वकर्मा और दोनों की पत्नी अपने घर के पास हम दोनों को रोक लिया। 

इस दौरान युगल और रामानंद अपने घर से रिवाल्वर निकाल कर हम दोनों पर हमला कर दिया। हम दोनों किसी तरह वहां से भाग कर जान बचायें, लिखा कि इस दौरान गोली चलने से वहां से पार कर रहा पुरनी भंडारो का एक युवक घायल हो गया। 

घटना की सूचना पर डुमरी पुलिस शुक्रवार की शाम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। हालांकि इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ नहीं मिला। थाना में घटना को लेकर आवेदन प्राप्त होने के बाद डुमरी पुलिस मामले की जांच पड़ताल मैं जुट गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,806