Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एचइसी के मामले पर श्रम विभाग में त्रिपक्षीय वार्ता आज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एचइसी के मामले पर श्रम विभाग में त्रिपक्षीय वार्ता आज
विज्ञापन
रांची। एचईसी के कामगारों के आंदोलन को लेकर श्रम विभाग ने मंगलवार को त्रिपक्षीय वार्ता बुलायी है। वार्ता दो बजे से शुरू होगी। इसमें प्रबंधन और यूनियनों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। एचईसी प्रंबधन ने श्रम विभाग को पत्र लिख कर दो दिसंबर से चल रहे कामगारों के आंदोलन की जानकारी दी थी। प्रबंधन ने कहा था कि प्लांट में औद्योगिक अशांति हो गयी है। औद्योगिक शांति बहाल करने के लिए पहल करने की जरूरत है। श्रम विभाग ने सभी यूनियनों को पत्र भेज कर बैठक में शामिल होने को कहा है। उधर, एचईसी की मान्यता प्राप्त हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन ने त्रिपक्षीय वार्ता में शामिल नहीं होने की घोषणा की है। यूनियन के महासचिव राणा संग्राम सिंह ने कहा है कि वेतन भुगतान के बाद ही वार्ता होनी चाहिए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,296