Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर पत्र वाचन में अन्वेषा मुखर्जी स्टेट टॉपर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर पत्र वाचन में अन्वेषा मुखर्जी स्टेट टॉपर
विज्ञापन
  • शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा ने प्रांतीय विज्ञान एवं गणित मेला में लहराया जीत का परचम

टीम एबीएन, लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में कक्षा नवम की छात्रा अन्वेषा मुखर्जी ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हार टोली, हजारीबाग में विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा आयोजित प्रांतीय गणित एवं विज्ञान मेला में  जीत का परचम लहराया है। 

गुमला विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए किशोर वर्ग में विज्ञान पत्र वाचन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर अपना पत्र प्रस्तुत करते हुए उसने पूरे प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उसने क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता हासिल कर ली।

प्रतियोगिता में भाग लेने साथ गये मार्गदर्शन आचार्य श्यामसुंदर कुमार ने बताया कि छात्रा ने प्रतियोगिता में अपनी शानदार प्रस्तुति दी और निर्णायक मंडली की प्रशंसा भी बटोरी। उसने निर्णायक मंडली के सभी प्रश्नों का भी उत्तर दिया।

विद्यालय के  प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने बताया कि अन्वेषा ने विभाग स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसने विद्यालय के साथ-साथ पूरे गुमला विभाग का भी प्रांत स्तर पर मान बढ़ाया है।

उसकी सफलता पर विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, शशिधर लाल अग्रवाल, अजय प्रसाद, विनोद राय, अश्विनी कुमार, कृष्णा प्रसाद, डॉ शशि गुप्ता, शीला अग्रवाल, शोभा देवी, जीतराम बड़ाइक, पुष्कर महतो, प्रदीप कुमार और विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मी भी शामिल हैl

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 126,078