Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मानव तस्करी से मुक्ति के लिए सीएम हेमंत सोरेन की हाईलेवल मीटिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मानव तस्करी से मुक्ति के लिए सीएम हेमंत सोरेन की हाईलेवल मीटिंग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मानव तस्करी, बाल श्रम पर रोक व प्रवासी श्रमिकों को लेकर बेहतर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर हाल में मानव तस्करी रोकें। 

बाल श्रम पर रोक को लेकर बिचौलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। शुक्रवार को अधिकारियों के साथ उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें अधिकारियों को उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिये। 

उन्होंने कहा कि मानव तस्करी की घटनाओं पर राज्य सरकार गंभीर है। हर हाल में मानव तस्करी पर रोक लगायें। प्रवासी श्रमिकों के डेटाबेस को लेकर मैकेनिज्म तैयार करें। 

झारखंड मंत्रालय में पुलिस विभाग तथा महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक की। 

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी 24 जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, एसटी-एससी, साइबर, महिला थाना समेत अन्य थानों की कंबाइंड बिल्डिंग बनाने का निर्देश दिया। 

हेल्प डेस्क एवं कॉल सेंटर को एक्टिव करने को कहा, ताकि बिचौलियों के खिलाफ सख्ती बरती जा सके और इन संगठित अपराधों पर रोक लगायी जा सके। इसके साथ ही मासूमों की रक्षा की जा सके।

विज्ञापन