टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। जगन्नाथ जैन महाविद्यालय में लेफ्टिनेंट डॉ विजेन्द्र कुशवाहा के सम्मान में एनसीसी के कैडेट के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनसीसी के आफिसर ट्रेनिंग एकेडमी, कामठी, महाराष्ट्र में तीन माह के सैनिक प्रशिक्षण के उपरांत लेफ्टिनेंट की उपाधि प्रदान की गयी है।
इस समारोह में बीएड विभाग के शिक्षक डॉ संजय कुमार और डॉ जेन एलिस मिंज उपस्थित रही। विनोवा भावे विश्वविद्यालय के दूसरे शिक्षक है जिसको ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट की उपाधि दी गयी है। एनसीसी के कैडेट कुणाल कुमार, विशाल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।