Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

15 अक्टूबर को मनेगी महाराजा श्री अग्रसेन जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
15 अक्टूबर को मनेगी महाराजा श्री अग्रसेन जयंती
विज्ञापन
  • 1 अक्टूबर को प्रश्न मंच, एकल,युगल एवं समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
  • 2 अक्टूबर को अग्रवरिष्ठजनों को सम्मान एवं मेडिकल कैंप का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव सह 47 वां वार्षिकोत्सव 15 अक्टूबर 2023 को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। महोत्सव 1 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। 1 अक्टूबर को प्रश्न मंच, एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया है। 

2 अक्टूबर को अग्रवाल सभा के 47वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल सभा का स्थापना दिवस, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर सभा के पूर्व अध्यक्षों एवं पूर्व मंत्रियों के सम्मान के साथ ही साथ ऐसे वरिष्ठ अग्रजन जिन्होंने 75 बसंत देखने की अनुपम उपलब्धि प्राप्त कर ली है। 

वैसे अग्रवरिष्ठजनों के सम्मान समारोह का आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में प्रात: 11 बजे से किया गया है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि रांची सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अनिल कुमार खेतान होंगे तथा अग्रवाल सभा के स्थापना दिवस के अवसर पर मेडिकल कैंप एवं सहभोज का भी आयोजन किया गया है।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मंत्री मनोज चौधरी, महोत्सव संयोजक सज्जन पाड़िया एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने सभी से अनुरोध किया है कि कुल प्रवर्तक महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर आयोजित समस्त कार्यक्रमों एवं अग्रवाल सभा की स्थापना दिवस मे सपरिवार सम्मिलित हो।

व्यक्तित्व एवं प्रतिभा विकास हेतु बच्चों एवं महिलाओं को प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा सह अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,854