टीम एबीएन, रांची। प्लांडू गैमन इंडिया के समीप अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार रवि हेमरोम कोजाटोली की मौके पर मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार रवि गोस्सनर कॉलेज का छात्र था एवं रामपुर रिंगरोड स्थित फ्लिपकार्ट के वेयर हाउस में कार्यरत था। रामपुर जाने के क्रम में प्लांडू में विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी।
दाल-भात योजना संचालित करने वाली रवि की मां सुखमणि हेमरोम ने बताया कि तीन बजे रवि दाल भात केंद्र आया एवं पेट्रोल लेने के लिए पैसे लेकर गया था।
मां ने उसे जाने से रोका परंतु वह चला गया। तीन भाइयों में रवि छोटा था। बड़ा भाई भरत हेमरोम मर्चेंट नेवी, मंझला भाई शरद सेना में कार्यरत हैं। पिता भी भूतपूर्व सैनिक थे।