Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

संकल्प यात्रा के दौरान सीएम हेमन्त पर जमकर बरसे मरांडी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संकल्प यात्रा के दौरान सीएम हेमन्त पर जमकर बरसे मरांडी
विज्ञापन
  • बोले- सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को बना रखा है अपना वसूली एजेंट

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धनबाद सहित पूरे झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।

मरांडी ने बीते मंगलवार को संकल्प यात्रा के तहत निरसा विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। झारखंड में बेहिसाब अपराध बढ़ा है। 

धनबाद में एसपी हैं। सबका प्रमोशन हो गया परंतु वसूली करने के लिए इनका प्रमोशन नहीं हुआ। हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को अपना वसूली एजेंट बना रखा है। यहां के एसपी अपराधियों के साथ मिलकर रंगदारी वसूल रहे हैं। जनता से लूटे गये इन्हीं पैसों से हेमंत अपने कोर्ट-कचहरी का खर्चा निकाल रहे हैं। 

पलामू में पदस्थापन के दौरान इनके एक कारनामे से हमने पत्र लिखकर सरकार को अवगत कराया परंतु सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा। वैसे दागी अधिकारी को धनबाद जैसे जिला में सरकार पदस्थापित करके रखी है तो दाल में कुछ काला जरूर है। यह तो राज्य की स्थिति है, फिर कैसे कानून व्यवस्था ठीक होगी।

मरांडी ने कहा कि सरकार का काम होता है कानून व्यवस्था ठीक कराना, लेकिन आज झारखंड में क्या हो रहा है किसी से छुपा नही है यहां प्रत्येक दिन चोरी, डकैती, लूट, अपहरण, हत्या यहां तक कि बहु- बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं है, आखिर यह स्थिति क्यों पैदा हुई। 

जब झारखंड में भाजपा की सरकार होती है तो अपराधी खौफ खाते हैं झारखंड से भाग खड़े होते हैं, लेकिन जब राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनती है तो अपराधी बेखौफ होकर अपराध करते हैं आखिर पुलिस करती क्या है?

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,257