Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भाजपा नेता ने सीएम हेमंत को बताया करप्शन स्लीपर सेल का सरगना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भाजपा नेता ने सीएम हेमंत को बताया करप्शन स्लीपर सेल का सरगना
विज्ञापन
  • हेमंत सोरेन ने 77 हजार करोड़ का किया है घोटाला : भाजपा

टीम एबीएन, रांची। भाजपा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। झारखंड दौरे पर आये भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को करप्शन के स्लीपर सेल का सरगना बताया है।

रांची में प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार करने में लगे हैं और इनके तार दिल्ली और पटना से जुड़े हुए हैं। दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के इशारे पर जहां झारखंड में करप्शन हो रहा है, वहीं पटना से लालू प्रसाद की सहमति पर यह बड़ा खेल चल रहा है। 

भाजपा के खिलाफ बनी विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया को घमंडिया ग्रुप बताते हुए सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि झारखंड सहित देश के कुछ राज्यों में इसी तरह करप्शन का स्लीपर सेल बनाया गया है, जहां से पैसे आकाओं को भेजे जा रहे हैं।

हेमंत सोरेन ने 77 हजार करोड़ का घोटाला किया है कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 77 हजार करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगाया है। 

उन्होंने कहा कि इस घोटाले में राज्य के अधिकारियों नेताओं और दलालों की भूमिका रही है, जिस वजह से कभी मनरेगा घोटाला तो कभी जमीन घोटाले होते रहे हैं और इसमें आने वाले पैसे का बंदरबांट कर घमंडिया ग्रुप तक पहुंचाया जाता है। ईडी के पास इस मामले में पर्याप्त सबूत हैं और यही वजह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष हाजिर नहीं होना चाहते।

सुप्रीम कोर्ट से लेकर झारखंड हाई कोर्ट में गुहार लगाने के पीछे सिर्फ और सिर्फ समय बर्बाद करना है, जिसका लाभ किसी भी हालत में हेमंत सोरेन को मिलने वाला नहीं है। सैयद जफर इस्लाम ने दावा किया कि उनके पास जिस तरह से नाम बदलकर हेमंत सोरेन ने जमीन खरीदी है, उसके दस्तावेज और वीडियो भी उनके पास हैं।

विज्ञापन