Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बाबा मंदिर में आयी 12 लाख की दान राशि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बाबा मंदिर में आयी 12 लाख की दान राशि
विज्ञापन
  • बाबा मंदिर के विकास कोष में मिले पैसों की हुई गिनती, लाखों की आमदनी

टीम एबीएन, देवघर/ रांची। भादो महीने में बाबा मंदिर का विकास कोष खोला गया। सावन पूर्णिमा के बाद यह पहली बार है, जब मंदिर का कोष खोला गया। मंदिर में कुल 19 विकास कोष हैं। जिसमें 12 लाख से ज्यादा की राशि दान के रूप में मिले। बाबा मंदिर प्रभारी सह एसडीओ दीपांकर चौधरी के निर्देशानुसार विकास कोष खोला गया। 

सहायक प्रभारी सह देवीपुर सीओ सुनील कुमार और बाबा मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त की देखरेख में मंदिर परिसर में लगे सभी विकास कोष को खोला गया। बता दें कि मंदिर परिसर में कुल 19 विकास कोष हैं। कोष खोलने के बाद भादो माह में भक्तों के द्वारा किये गये दान को निकाला गया।

इन विकास कोष से निकले नोट व सिक्कों की संख्या काफी अधिक मात्रा में होने की वजह से सभी मंदिर कर्मियों को इसकी गिनती में लगाया गया। इससे पहले सावन की पूर्णिमा के 1 सितंबर को अंतिम बार विकाष कोष खोला गया था। 

गौरतलब है कि मंगलवार को दिन के लगभग 11:30 बजे से गिनती शुरू हुई जो कि लगभग शाम 6 बजे संपन्न हुई। इस दौरान कुल 12 लाख, 28 हजार 562 रुपये की आमदनी बाबा मंदिर विकास कोष से हुई। इसके अलावा दान पात्र से नेपाली 5080 रुपये भी प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन