लोहरदगा। लोहरदगा की संजना कुमारी ने बहरीन में आयोजित पारा एशियन यूथ गेम में बैडमिंटन में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर लोहरदगा का नाम रोशन किया है। सेना के रिटायर्ड जवान लोहरदगा शास्त्री नगर, ढोड़हा टोली निवासी रतन कुमार और उषा कुमारी की बेटी संजना लोहरदगा के जीटीपीएस में साइंस छात्रा रही है। फिलहाल वह रांची वुमेंस कॉलेज में बीएससी की छात्रा है।
संजना दाएं हाथ और पैर से दिव्यांग है। वह लखनऊ के स्पोर्ट्स अकादमी में बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रही थी। जहां से वह दो से छह दिसंबर तक पारा एशियन यूथ गेम में भाग लेने बहरीन गई थी। संजना का कहना है कि वह निरंतर अभ्यास करती रही जिसके कारण यह कामयाबी मिली।