Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मेरिडियन अकादमी के विवेक का राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन

मेरिडियन अकादमी के विवेक का राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। मेरिडियन अकादमी प्लस टू विद्यालय गुमो  के नवम वर्ग  के छात्र विवेक कुमार सिंह  का चयन 67वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है इस प्रतियोगिता में विवेक कुमार अंडर 14 बालक वर्ग के 62 किलो वजन भार फ्री स्टाइल कुश्ती में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस प्रतियोगिता के लिए चयनित विवेक सिंह को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा आयोजित कैंप मे 25 से 30 सितंबर तक कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा कैंप मे  हिस्सा लेने जाने से पूर्व विद्यालय के निदेशक डॉ श्रीनिवास कुमार एवं  प्राचार्य अभिषेक कुमार पाण्डेय के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर विवेक कुमार सिंह एवं उनके पिता चंदन सिंह तथा माता खुशी सिंह को  पुष्प माला पहना कर सम्मानित किया गया।

विवेक कुमार सिंह जोशीले फुर्तीले व जुनून से भरे हुए दिख रहे हैं झारखंड राज्य की  प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं ज्ञात हो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के  विदिशा जिले में आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता के लिए  चयन हेतु विवेक कुमार सिंह निरंतर  एनआईएस राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक आकाश कुमार सेठ के निर्देशन में  प्रशिक्षण प्राप्त करते आ रहे हैं।

 इस अवसर पर कोडरमा जिला शिक्षा  पदाधिकारी नयन कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिवकुमार मलिक, कोडरमा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमलाकर शर्मा, कोषाध्यक्ष ईशा गुप्ता, विवेक के दादा जय प्रकाश सिंह, विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारी व  बच्चों ने खुशी  जाहिर करते हुए बधाई दिया एवं  उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 26,752