Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : गोलीबारी के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : गोलीबारी के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ कारोबारी के आवास पर की थी गोलीबारी

टीम एबीएन, जमशेदपुर। शहर में एक कबाड़ कारोबारी के घर पर गोलियां चलाने के आरोप में बीते रविवार को 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ये बदमाश कारोबारी से अपने खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की मांग कर रहे थे। 

गोलीबारी की इस घटना से 2 दिन पहले, पुलिस ने यहां सोनारी इलाके में कबाड़ कारोबारी से सोने की चेन छीनने के प्रयास के आरोप में राहुल सिंह मुंडा उर्फ सोनू सिंह को गिरफ्तार किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कौशल किशोर ने बताया कि पूछताछ के दौरान राहुल ने घटना में शामिल अपने साथी अजय गौड़ के नाम का खुलासा किया है। 

एसएसपी ने कहा कि जगरनाथ प्रस्टी उर्फ सन्नी और रितेश कुमार सिंह उर्फ झब्बू तथा अजय गौड़ समेत तीनों बदमाशों ने मामला वापस लेने का दबाव बनाने के लिए कबाड़ कारोबारी के आवास पर गोलीबारी की थी। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी जमशेदपुर के निवासी हैं। उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस और अपराध में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,802