Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हमारे राज्य में मनाया जाने वाला एक अहम त्योहार है करमा : राज्यपाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हमारे राज्य में मनाया जाने वाला एक अहम त्योहार है करमा : राज्यपाल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल सह राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने आज रांची विश्वविद्यालय, रांची में आयोजित करम महोत्सव में भाग लिया। राज्यपाल ने कहा कि करमा पूजा, जिसे करमा पर्व के रूप में भी जाना जाता है। 

हमारे राज्य में मनाया जाने वाला एक अहम त्योहार है, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाता है और इसे एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संरक्षित करने में मदद करता है। राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रकार केले का पेड़ अपने पीछे नन्हे पौधे को छोड़ जाता है। उसी प्रकार यह उत्सव भी भावी पीढ़ी के लिए सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करता है।

राज्यपाल ने कहा कि हमारी संस्कृति बहुत जीवंत है। यहां विभिन्न धर्मों, समुदायों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोग रहते हैं। हमारा देश अनेकता में एकता का अनुपम व उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के गहरे व अटूट रिश्ते को दर्शाता है। हमारे जनजातीय भाई-बहन सही मायने में प्रकृति के संरक्षक हैं। प्रकृति की रक्षा करने का बोध उनके हृदय में है। वे प्रकृति का मान-सम्मान करते हैं एवं पूरी दुनिया को इसके संरक्षण का संदेश देते हैं। 

उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग के कारण पूरा विश्व पर्यावरण संबंधी विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में करमा पूजा पूरे विश्व के लिए एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर झारखंड के समृद्ध भविष्य का आशीर्वाद मांगते हुए सभी के खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,592